अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कारें सीज, अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद !
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश भर में अवैध मदिरा निर्माण,भण्डारण,परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डूंगरपुर एवं जयपुर में कार से अवैध अंग्रेजी शराब को लेकर कार्रवाई की गई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने बताया कि जयपुर एवं डूंगरपुर में अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों को सीज करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की बडी खेप बरामद कर मामला दर्ज किया गया । डूंगरपुर और सागवाड़ा की संयुक्त कार्रवाई के तहत आबकारी टीम द्वारा हाईवे पर एक संदिग्ध क्रेटा कार का पीछा किया इस दौरान तस्कर कार को एकांत में छोड़ कर फरार हो गया। क्रेटा कार की जांच करने पर अवैध तरीके से परिवहन की जा रही पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 47 कार्टन बरामद किए । बरामद मदिरा में राॅयल चेलेन्ज, आल सीजन व्हीस्की के पव्वे एवं बोतलों को सील्ड बरामद हुए । जयपुर शहर में सघन नाकाबंदी के तहत आमेर रोड़ पर एक रेनाॅल्ट काइगर कार की डिक्की में 2 कार्टन में ओकस्मिथ गोल्ड अग्रेजी शराब की 24 बोतल एवं एक कार्टन में 100 पाइपर की 12 बोतल फोर सेल इन हरियाणा बरामद कर मामल दर्ज किया गया। इसी प्रकार हनुमानगढ़ में 500 लीटर वाॅश सहित 2 भट्टियां नष्ट करते हुए 15 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की गई। ऐसे में प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत अवैध शराब के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है।
#आबकारीविभाग #आबकारीआयुक्त #नमितमेहता #अवैधशराब #शराबतस्करी #अवैधमदिरा #अंग्रेजीशराब #शराबजब्ती #शराबतस्कर #डूंगरपुर #सागवाड़ा #जयपुर #आमेररोड #हनुमानगढ़ #राजस्थान #राजस्थानन्यूज #क्राइम_न्यूज #क्राइम_न्यूज़ #पुलिसकार्रवाई #आबकारीकार्रवाई #नाकाबंदी #शराबकेखिलाफकार्रवाई #जीरोटॉलरेंस #ब्रेकिंगन्यूज #लेटेस्टन्यूज #RajasthanNews #JaipurNews #DungarpurNews #ExciseDepartment #IllegalLiquor #liquorsmuggli
Badgaon, Udaipur | Sep 21, 2026