खानपुर: पनवाड़ थाना पुलिस ने 2.23 ग्राम मादक पदार्थ स्मेक के साथ एक आरोपी को पनवाड़ कस्बे से किया गिरफ्तार
पनवाड़ थाना पुलिस ने 2. 23 ग्राम मादक पदार्थ स्मेक सहित एक आरोपी फजलु पुत्र बाबू को पनवाड़ कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। पनवाड़ थाना SHO संपत राज ने आज गुरुवार को सुबह 8:00 बजे के लगभग बताया कि पनवाड़ कस्बे के चलेट रोड पुलिया के पास गश्त के दौरान आरोपी के कब्जे से स्मेक जप्त कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर खानपुर व पनवाड़ थाने में कई मामले दर्ज है