घैलाढ़: आदर्श कॉलेज घैलाढ जीवछपुर में भूपेंद्र नारायण मंडल की 50वीं पुण्यतिथि मनाई गई
आदर्श कॉलेज घैलाढ़ जीवछपुर में प्रखर समाजवादी चिंतक भूपेंद्र नारायण मंडल की 50वीं पुण्यतिथि गुरुवार को 4 बजे मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि भूपेंद्र बाबू महानायक थे।