घैलाढ़: पिपराही गांव के डॉक्टर एसएन कुमार को पटना में दो आयोजनों में किया गया सम्मानित
प्राकृतिक चिकित्सक डॉ एस एन कुमार को पटना में दो अलग-अलग आयोजनों में सम्मानित किया 25 मई को शेखपुरा स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ नेचुरपैथी में उन्हें नेचुरोपैथी अवार्ड से नवाजा गया 26 मई को अधिवेशन भवन पुराना सचिवालय में आयोजित 32 में राष्ट्रीय एक्यूप्रेशर एक्यूपंक्चर सम्मेलन में एक्सीलेंस अवार्ड मिला