पीरटांड: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने पालगंज मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांची
उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने बुधवार को 12 बजे पालगंज मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में बन रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की और भोजन निर्माण स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। डीडीसी ने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से पढ़ाई से जुड़ी जानकारी भी ली।