कांके: चुटिया स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की निकली गई भव्य शिव बारात
Kanke, Ranchi | Mar 9, 2024 चुटिया स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर से देर शाम भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। इस दौरान विभिन्न संगठनों की ओर से झांकियां भी दिखाई गई। शिव बारात में शिव भक्त हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए। इस दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। शिव बारात सुरेश्वर महादेव मंदिर से चुटिया स्थित राम मंदिर तक गई जिसमें जीवंत झांकियों का लोगों ने आनंद लिया।