सिसई: सिसई विधानसभा चुनाव के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज बना मतगणना केंद्र, डीसी और एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण
Sisai, Gumla | Nov 22, 2024 पॉलिटेक्निक कॉलेज को सिसई विधानसभा समेत अन्य विधानसभा चुनाव के मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना केंद्र का डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी और जवानों को एसपी और डीसी ने कई दिशा निर्देश दिए। डीसी कर्ण सत्यार्थी ने बताया चुनाव की तरह ही मतगणना में भी पूरे मुस्तैदी रखी जा रही है।