सिसई: जैरा गांव में जैरा जत्रा के आयोजन को लेकर बैठक हुई, 24 नवंबर को आयोजन का निर्णय लिया गया
Sisai, Gumla | Nov 22, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के जैरा गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने वासुदेव पहान की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 नवंबर दिन रविवार को जैरा में जैरा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।इस दिन 5 पड़हा, 7 पड़हा और नौ पड़हा सभी सम्मिलित रूप से एक साथ जत्रा लगाएंगे। जत्रा में सम्मिलित होने के लिए क्षेत्र भर से सैकड़ो खोड़ा दल भी आएंगे।