मड़ावरा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो शनिवार रात करीब 9:30 से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो-तीन दिन पुराना है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरु कर दी है।