लाडनूं: सुनारी रोड़ पर अनियंत्रित बाइक से हुआ हादसा, दो बाइक सवार हुए घायल
Ladnu, Nagaur | Apr 7, 2024 सुनारी रोड़ पर आज एक अनियंत्रित बाइक से हादसा हो गया। घटना में बाइक सवार दो यु्वक घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। दोनों घायल लाडनूं के निवासी बताए जा रहे हैं।