पोड़ैयाहाट: धूमधाम से मनाया जा रहा है पोड़ैयाहाट में मोहर्रम का त्योहार, आषाढी माधुरी, लाठीबाड़ी सहित दर्जनों गांवों में निकला जुलूस
शुक्रवार को पोड़ैयाहाट में धूमधाम से मोहर्रम का त्यौहार मनाया गया। आषाढी माधुरी ,लाठीबाड़ी सहित दर्जनों गांव में पहलाम निकाले गए और ताजिए खेले गए ।बड़ी संख्या में या अली करते हुए इसमें ग्रामीणों ने भाग लिया। पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि निर्धारित जगहों पर तय समय सीमा के अनुसार शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया है।