फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा, सुरक्षा के लिए रहे व्यापक इंतजाम
शहर क्षेत्र में गुरुवार शाम को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। लोहाई रोड से शुरू हुई यात्रा चौक होते हुए नेहरू रोड पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद रथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः राधा माधव मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई, इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, बड़ी संख्या