*अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतूस के विरुद्ध लौकही थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 01 लोडेड पिस्टल, 01 देशी कट्टा, मैगजीन, 19 कारतूस एवं कारतूस बेल्ट के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*
* घटनाक्रम :-*
वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मधुबनी के निर्देशन में अवैध आग्नेयास्त्रों0के निर्माण, भंडारण एवं रखने वालों के विरुद्ध मधुबनी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-13.11.2026 को लौकही थाना पुलिस टीम को दिवा गश्ती के दौरान समय करीब 13:10 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम-हीरपट्टी निवासी अनिल कुमार पासवान अवैध हथियार लेकर घूमता रहता है तथा लोगों को डराता-धमकाता है और वर्तमान में अपने घर पर ही मौजूद है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार लौकही थाना की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-हीरपट्टी स्थित अनिल कु० पासवान के घर पर घेराबंदी कर छापामारी की गई। पुलिस वाहन को देखकर घर के पिछले दरवाजे से भागने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से तत्परतापूर्वक पकड़ लिया गया, जिसकी पहचान अनिल कुमार पासवान के रूप में हुई।
विधिवत तलाशी के क्रम में अभियुक्त के घर के कमरे में बिस्तर के नीचे छुपाकर रखा हुआ 01 देशी पिस्टल (जिसके मैगजीन में 06 जिन्दा कारतूस), 01 देशी कट्टा, पिस्टल का 01 अतिरिक्त मैगजीन (जिसमें 03 जिन्दा कारतूस) तथा कारतूस रखने वाले बेल्ट से 10 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक मोबाईल भी बरामद हुआ। तदोपरांत पुलिस द्वारा बरामद सभी अवैध आग्नेयास्त्रों, कारतूसों एवं मोबाईल को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में लौकही थाना कांड संख्या 172/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा हथियार उपलब्ध कराने वाले अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
* गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :-*
01. अनिल कुमार पासवान, पे० छेदी पासवान, सा०- हीरपट्टी, थाना- लौकही, जिला-मधुबनी।
* बरामदगी :-*
01. पिस्टल (मैगजीन सहित):-01
02. देशी कट्टा:-01
03. अतिरिक्त मैगजीन:-01
04. कुल जिन्दा कारतूस-19
05. कारतूस रखने वाला बेल्ट:-01
06. मोबाईल:-01