रक्षाबंधन के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ की समस्त बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते में स्नेह के साथ विश्वास और जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसी आत्मीय भाव को जनकल्याण की नीतियों में साकार करते हुए बहनों के सम्मान, सुविधा और आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है।
महिलाओं के जीवन को आसान बनाने से लेकर उनके सपनों को नई उड़ान देने तक, सुशासन सरकार की योजनाएं बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का आधार बन रही हैं। यही आत्मीय जुड़ाव है कि, छत्तीसगढ़ की लाखों बहनें मुख्यमंत्री श्री साय को अपने ‘विष्णु भैया’ के रूप में स्नेह देती हैं।
बहनों का सशक्तीकरण और सम्मान सुशासन सरकार की पहचान।
#RakshaBandhan2026 #HappyRakshaBandhan #WomenEmpowerment #NariShakti #Chhattisgarh #Sushasansarkar
Balod, Chhattisgarh | Aug 28, 2026