बाल विवाह मुक्त समाज की दिशा में एक सशक्त कदम!
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना गुरुर और बालोद में ‘बाल विवाह मुक्त भारत एवं छत्तीसगढ़ अभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, सेक्टर सुपरवाइजरों, बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का संवेदीकरण किया गया। साथ ही पॉक्सो एक्ट 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल श्रम, साइबर सुरक्षा और नशे के विरुद्ध जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
आइए, विवाह से पूर्व आयु प्रमाणपत्र की अनिवार्य जांच सुनिश्चित करें और हर बच्चे के सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर आवाज उठाएं।
📞 किसी भी आपात स्थिति या बाल संरक्षण संबंधी सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें।
#बालविवाहमुक्तछत्तीसगढ़ #मिशनवात्सल्य #मिशनशक्ति #बालसंरक्षण #Childline1098 #BetiBachaoBetiPadhao