🚫 बाल विवाह को कहें ‘ना’, बच्चों के सुनहरे भविष्य को दें नई दिशा! 🌸
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दो वर्ष पूर्ण होने पर बालोद जिले की सभी 436 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, किशोरियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
साथ ही सभी ने बाल विवाह रोकने और समाज को इस कुप्रथा से मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
आइए, मिलकर ऐसा समाज बनाएं, जहां हर बेटी को मिले शिक्षा, सुरक्षा और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर।
बाल विवाह मुक्त बालोद, सशक्त भविष्य की ओर एक मजबूत कदम! 💪
#बालविवाहमुक्तभारत #बालविवाहमुक्तबालोद #बालोद #ChildMarriageFreeIndia #BetiBachaoBetiPadhao