दादरी: फेस-2 क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर एसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण
नोएडा के फेस-2 क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर रविवार को गौतमबुद्ध नगर के एसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने फेस-2 थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसीपी राजीव कुमार गुप्ता के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने फेस-2 थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया है।