*जब कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा—‘चलिए,चलकर देखते हैं...*’
*ग्रामीणों की सड़क की मांग सुन कलेक्टर ने पहले एक किलोमीटर पैदल चलकर लिया जायजा,फिर खुद मोटरसाइकिल चलाकर एसपी को पीछे बैठाया और करीब दो किलोमीटर सड़क का किया निरीक्षण*
*पक्की सड़क के लिए स्टीमेट तैयार करने के निर्देश*
कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का असली मतलब तब दिखाई दिया, जब ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत अतरसूमा के ग्राम हल्का में ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के सामने अपनी सड़क की मांग रखी। इस पर कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों की ओर देखने के बजाय ग्रामीणों से बड़ी ही सहजता से कहा—“चलिए, चलकर देखते हैं...”।
इसके बाद जो हुआ, वह ग्रामीणों के लिए यादगार बन गया।
कलेक्टर श्री तिवारी पहले ग्रामीणों के साथ करीब एक किलोमीटर तक पैदल चले और सड़क की स्थिति को करीब से देखा। आगे सड़क का रास्ता और मुश्किल था। तभी गांव के ही एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल सामने आई। कलेक्टर न�
3 views | Katni, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026