Public App Logo
🔳एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत बम्होरी में हुआ 21 शीशम के पौधों का रोपण 🔳कटनी - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत विकासखंड बहोरीबंद के सेक्टर बचैया क्रमांक-03 अंतर्गत ग्राम बम्होरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन का संदेश देते हुए 21 शीशम के पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बम्होरी के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अभियान के माध्यम से लोगों को पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित गांव के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बम्होरी के सदस्य एवं मेंटर अवधेश बैरागी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पौधारोपण के बाद सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से प्रतिबद्धता व्यक्त की। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #drmohanoffice51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी - Katni News