इंदरगढ़: कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना: दतिया उपचुनाव विकास के नाम पर लड़ेगी सरकार, भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीतेगा
दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। सोमवार शाम 4 बजे मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एवं दतिया जिले के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा यह चुनाव विकास के नाम पर लड़ेगी और पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भारी मतों से विजय दर्ज करेंगे कंसाना ने बताया कि केंद्र और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार लगातार विकास कार्य कर रही