भीकनगांव: पड़वा पर टवडी चौक पर दो पक्षों ने आमने-सामने पटाखे छोड़े, एक घंटे तक निभाई 'पैर छोड़ने' की परंपरा
खरगोन में दीपावली के बाद पड़वा पर मंगलवार को पहाड़सिंहपुरा के टवडी चौक पर दो पक्षों के लोगों ने आमने-सामने खड़े होकर करीब एक घंटे तक पटाखे छोड़े। इस दौरान पुलिस ने पूरे इलाके में निगरानी रखी। सुरक्षा के लिए ड्रोन से भी नजर रखी गई।