बड़गांव: उदयपुर: 67 साल की उम्र में एमए की परीक्षा दे रहे विधायक फूलसिंह मीणा, बेटियों से मिली प्रेरणा
उदयपुर ग्रामीण से विधायक फूलसिंह मीणा शिक्षा के प्रति अपने जज्बे से मिसाल बन गए हैं। 15 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ी, लेकिन बेटियों से मिली प्रेरणा से 55 की उम्र में दोबारा पढ़ाई शुरू की। अब वे एमए अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं और पीएचडी करने का सपना देख रहे हैं। विधायक मीणा अपने क्षेत्र की बेटियों को हर साल कक्षा 10वीं व 12वीं की टॉपर को यात्रा करवाते है