बड़गांव: जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मिनी सभागार में हुई एनवायरमेंट व एयरड्रोम कमेटी की बैठक
जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में एयरफील्ड एनवायरमेंट और एयरड्रोम कमेटी की बैठक हुई। बैठक में एयरपोर्ट पर बर्ड स्ट्राइक की आशंका पर चर्चा कर कचरा निस्तारण, मांस दुकानों की निगरानी और ऊंचे पेड़ों की छंटाई के निर्देश दिए। सुरक्षित एयरपोर्ट वातावरण के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया।