बड़गांव: सायरा पुलिस ने चोरी-लूट के मामले में फरार 5 आरोपियों को सेंट्रल जेल से किया गिरफ्तार, चोरी के जेवरात व बंदूक की गई जब्त
सायरा पुलिस ने चोरी और लूट के दो मामलों में फरार चल रहे 5 आरोपियों को सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से सोने-चांदी के जेवरात और लूटी गई बंदूक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों से अन्य वारदातों की भी जानकारी जुटाई है।