बड़गांव: गोगरुद ग्राम पंचायत के आदिवासी अंचल में जिला कलेक्टर ने की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों ने रखी समस्याएं
उदयपुर के कोटड़ा की गोगरुद ग्राम पंचायत में शुक्रवार रात जिला कलेक्टर नमित मेहता ने रात्रि चौपाल लगाई। बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, पेंशन सहित समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इससे पहले ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान में पौधरोपण किया।