सिमडेगा: स्वतंत्रता दिवस पर कड़े सुरक्षा इंतजाम, सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रहेगी: एसपी
सिमडेगा समाहरणालय में मंगलवार को दोपहर 12 बजे आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग के साथ राष्ट