गौरिहार: धवारी बीट में वन विभाग की कार्रवाई: 4 क्लच वायर ट्रैप ज़ब्त, 7 एकड़ वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
बारीगढ़ सर्किल अंतर्गत धवारी बीट में वन विभाग की टीम ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान वन्यजीवों के शिकार के लिए लगाए गए 4 क्लच वायर ट्रैप और विद्युत तार बरामद किए गए। मामले में राजा भैया यादव के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।