गौरिहार: किशोरीपुखड़ी में राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार का जनसंवाद, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
शनिवार शाम करीब 4:30 बजे राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने ग्राम किशोरीपुखड़ी में क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, एवं स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।