राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में संयुक्त फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का लिया गया जायजा✓✓
*राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में संयुक्त फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल आयोजित।
*FSO उरई के नेतृत्व में फायर सर्विस जालौन व मेडिकल कॉलेज टीम की सहभागिता।
*आग लगने की काल्पनिक स्थिति में रेस्क्यू एवं फायर फाइटिंग का अभ्यास।
*कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के प्रति किया गया जागरूक।
*आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई पर दिया गया विशेष जोर।
उरई (जालौन), 28 जून 2026।
राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में रविवार को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को लेकर संयुक्त फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा (U.P. Fire & Emergency Services) के निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक (SP) जालौन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) जालौन के निर्देशन में संपन्न हुआ।
मॉक ड्रिल का संचालन फायर स्टेशन अधिकारी (FSO) उरई के नेतृत्व में किया गया, जिसमें फायर सर्विस जालौन और राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई की टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
ड्रिल के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। टीम ने आग पर त्वरित नियंत्रण, सुरक्षित निकासी (Evacuation), प्राथमिक उपचार, अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग तथा आपातकालीन स्थिति में समन्वित कार्रवाई का प्रदर्शन किया।
अधिकारियों ने मौजूद चिकित्सकों, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने, अग्निशमन यंत्रों का सही उपयोग करने तथा समय रहते संबंधित विभाग को सूचना देने के बारे में भी जागरूक किया।
इस संयुक्त मॉक ड्रिल का उद्देश्य मेडिकल कॉलेज परिसर में अग्नि दुर्घटनाओं जैसी आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखना तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना रहा।
#FireSafety #Urai #Jalaun #UPFireService #MockDrill
Bilgram, Hardoi | Jun 28, 2026