हलसी: हलसी थाना में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित, विदेशी शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
हलसी थाना में गुरुवार पूर्वाह्न 10:30 बजे थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में सभी पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में लंबित मामलों की गहन समीक्षा हुई. इधर गुरुवार अपराह्न हलसी- तरहदी रोड में सरकारी पैक्स गोदाम के समीप जांच के क्रम में 750 ML का एक बोतल विदेशी शराब के साथ बाइक सवार को गिरफ्तार किया गया.