सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के कहली पोल में उतरे करंट की चपेट में आई महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मऊआइमा इलाके के कहला करम्हां गांव में गुरुवार की शाम की शाम घर के सामने विद्युत पोल में करंट उतरने से बकरी चरा रही महिला की मौत हो गई। पास में खड़ी एक बकरी भी करंट लगने से मर गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान 45 वर्षीय गोमती देवी पत्नी पृथ्वीपांल सरोज के रूप में हुई। ग्रामीणों ने ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण हादसा हुआ ।