तिजारा: राजपूत सभा भिवाड़ी ने किया शस्त्र पूजन, विजयादशमी पर्व मनाया
Tijara, Alwar | Oct 20, 2026 श्री राजपूत सभा समिति भिवाड़ी रजिस्टर्ड द्वारा मंगलवार सुबह 10:00 बजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क सेक्टर 4 गांधी कुटीर में दशहरा उत्सव के अंतर्गत शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। यह पर्व धर्म पर अधर्म की विजय का प्रतीक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर ने की मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति गुंजन खटाना रही।