शिवपुरी शहर के पुरानी शिवपुरी इमामबाड़े के पास विद्युत डीपी में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। इसके कुछ ही देर बाद डीपी में भीषण आग लग गई.. क्षेत्रवासियों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी मौके पर पहुंचे विद्युत मंडल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया..