फर्रुखाबाद: गांव चांदपुर में लकड़ी के बंटवारे को लेकर भाइयों में हुई मारपीट, भाई और गर्भवती भाभी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कादरीगेट के गांव चांदपुर निवासी घायल 32 अंकित पुत्र अर्जुन उसकी पत्नी स्वाति को भर्ती 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में शनिवार रात लगभग 10:30 बजे कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ ने दोनों घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घायल पत्नी स्वाति ने रविवार को बताया कि पत्नी अंकित के भाइयों से लकड़ी बंटवारे को लेकर मारपीट हुई है।