ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बोचरो गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति का जंगल में छत विछत शव जांच कर रही पुलिस
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बोचरो गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति का जंगल में छत विछत शव मिला है। सोमवार की सुबह महुआ बिनने गए लोगों ने शव को देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी है ,जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात 45 वर्षीय व्यक्ति के गले में गम्भीर चोट के निशान हैं।