कोईलवर: कोईलवर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव की मतगणना जारी
कोईलवर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव का मतगणना बुधवार की सुबह 8:00 बजे से शुरू हुआ है। ताजा समाचार मिलने तक दिन के 12:00 बजे तक खानगांव पैक्स अध्यक्ष पद से सत्येंद्र कुमार सिंह, कुल्हड़ियां पैक्स से नए युवा प्रत्याशी मितेश कुमार, सहित अन्य प्रत्याशि विजय हुए।