राजनांदगांव: तेंदूनाला के पास पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ की गई ₹14 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
राजनांदगांव के चिचोला चौकी क्षेत्र अंतर्गत तेंदूनाला नेशनल हाईवे 53 में अज्ञात कार सवारों द्वारा पेट्रोल पंप के मैनेजर से 14 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है।पेट्रोल पंप मैनेजर पेट्रोल पंप से 14 लाख रुपए कैश लेकर राजनांदगांव की ओर बैंक में जमा करने जा रहा था।इस दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा बाइक में बैठे मैनेजर से लूट की घटना को अंजाम दिया गया।