राजनांदगांव: सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार में ट्रक के चक्के का टायर चोरी,थाने में रिपोर्ट दर्ज
सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम मुढ़ीपार में क्रेशर मशीन के पास अपना ट्रक खड़ा किया हुआ था।वहीं किसी अज्ञात चोरों द्वारा ट्रक के पीछे का दो चक्के का टायर जिसकी अनुमानित कीमत 35 हजार रुपए है चोरी कर ली गई।पूरे मामले की रिपोर्ट प्रार्थी ने सोमनी थाना पुलिस में लिखाई है एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।