राजनांदगांव: शहर के महावीर चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे अवैध तरीके से लगाई गई दुकानों और ठेलों को नगर निगम प्रशासन द्वारा हटाया गया
राजनांदगांव शहर के महावीर चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे अवैध तरीके से लगाए गए दुकानों और ठेलों को नगर निगम प्रशासन द्वारा हटाया गया है।बीते दिनों नगर निगम की टीम द्वारा नोटिस दिया गया था,बावजूद इसके दुकान नहीं हटाने पर आज नगर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए फ्लाईओवर के नीचे से अवैध तरीके से रखे दुकानों और ठेलों को हटाने की कार्रवाई की गई।