सवाई माधोपुर: आलनपुर स्थित एक निजी अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज
रिपोर्ट में अशोक कुमार नागर पुत्र गिर्राज प्रसाद धाकड निवासी चोरू ने बताया कि मैं एक निजी अस्पताल आलनपुर सवाई माधोपुर में अपनी दादी भूली देवी के ईलाज के लिये बाइक पार्किंग पर खडा किया और अस्पताल के अन्दर अपनी दादी के ईलाज बाबत् चला गया। जब सांय 6 बजे इलाज करवाकर बाहर आया तो बाइक पार्किंग मे नही मिली आसपास काफी तलाश किया। लेकिन बाइक नहीं मिली। रिपोर्ट दर्ज।