पुलिस थाना कुण्डेरा ने उत्पात मचाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिलखुश पुत्र कैलाश चन्द जाति माली, लोकेश सैनी पुत्र कैलाश चंद व शंकरलाल पुत्र कैलाश माली निवासी जटवाडा कला को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एक परिवाद की जांच के दौरान तीनों आरोपी उत्तेजित हो गए और झगड़े पर उतारु हो गए,जिसके चलते आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।