CUSB के स्थापना दिवस पर कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में विभिन्न विभागों द्वारा विशेष व्याख्यान श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में CUSB के सामाजिक विज्ञान एवं नीति पीठ के अंतर्गत संचालित सभी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में BHU के वरिष्ठ प्राध्यापक ने सभी को सम्बोधित किया।