सहजनवा: पिपरौली CHC में चिकित्सा अधिकारी आवास का उद्घाटन, विधायक प्रदीप शुक्ला और ब्लॉक प्रमुख ने किया पौधारोपण
सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला और ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने पिपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में नवनिर्मित चिकित्सा अधिकारी आवास का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण भी किया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देना था।