पटना ग्रामीण: चौक थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया
पटना के चौक थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक 15 वर्षीय अमर कुमार का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक अमर मेहंदी गंज थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी रानीपुर का निवासी था। परिजनों ने उसकी मौत को हत्या बताया है और आरोप लगाया कि उसे घर से उसके दोस्त मोटरसाइकिल से ले गए थे। बाद में उसका शव नालंदा मेडिकल कॉलेज परिसर से बरामद हुआ।