सिमडेगा: डिप्टी टोली तालाब के पास स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर परिषद और एनसीसी ने चलाया सफाई अभियान
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 के तहत शुक्रवार को सिमडेगा नगर परिषद एनसीसी कैडेट तथा सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस की ओर से डिप्टी तालाब के पास स्वच्छता अभियान चलाया ।मौके पर एसोसिएट ऑफिसर सत्यजीत कुमार ने बताया कि तालाब के आसपास पहले ही गंदगियों को साफ सुथरा और देश में चल रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में शामिल होने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया।