सिमडेगा: समसेरा करम टोली गांव में जहरीले सांप के काटने से 60 वर्षीय व्यक्ति की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
समसेरा करमटोली गांव में जहरीले सांप के काटने से 60 वर्षीय वीरेंद्र मांझी नामक वृद्ध व्यक्ति की शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे सदर अस्पताल में मौत हो गई। परिजन ने बताया कि उसे सांप ने देर रात कटा था जिसके बाद उसे झाड़ फूंक करवाने ले गए जब सुनवाई नहीं हुई तब उसे अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई ।इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।