💧 तालाबों के संरक्षण एवं जल प्रदूषण रोकने निगम का विशेष अभियान
भिलाई नगर निगम द्वारा शहर के तालाबों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जुनवानी स्थित शीतला तालाब से जलकुंभी एवं खरपतवार निकालने का कार्य किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य तालाबों की स्वच्छता बनाए रखने, जल स्रोतों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देना है।
जल है तो कल है! आइए, जल स्रोतों के संरक्षण में सहभागी बनें और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।
#भिलाईनगरनिगम #तालाबसंरक्षण #जलसंरक्षण #स्वच्छभिलाई #पर्यावरणसंरक्षण जलप्रदूषणमुक्त छत्तीसगढ़
Durg, Chhattisgarh | Nov 20, 2026