बल्देवगढ़: "एक पेड़ मां के नाम"कार्यक्रम के अंतर्गत बल्देवगढ़ थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण
बल्देवगढ़ पुलिस थाना परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।जिसमें फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।इस अवसर पर पुलिस थाना प्रभारी मनोज सोनी के द्वारा समस्त लोगों को बताया कि पेड़ लगाने से हमें बहुत से लाभ हैं।साथ ही पेड़ों से हमारे आसपास का वातावरण साफ और स्वच्छ रहता है। इसलिए हमें जीवन में वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।