सेन्हा: सेन्हा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नीट यूजी-2026 परीक्षा केंद्र का उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
लोहरदगा जिले में आगामी नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने संयुक्त रूप से जिले के एकमात्र परीक्षा केंद्र सेन्हा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोगना का निरीक्षण किया।