बूंदी: कुंवरती कृषि उपज मंडी में चोरी के पांच आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने पकड़ा
Bundi, Bundi | Feb 27, 2024 सदर थाना पुलिस ने कुंवरती कृषि उपज मंडी में चने के 58 कट्टे चोरी करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस के अनुसार मामले में नैनवा रोड रजत गृह निवासी गजानंद, सुवासा निवासी प्रिंस, माटुंदा निवासी जशनदीप, देईखेड़ा निवासी हरिओम व बागदा निवासी दिनेश को पकड़ा है।